पुल के अभाव में अनुपयोगी साबित हो रही सड़क

पुल के अभाव में अनुपयोगी साबित हो रही सड़क फोटो-21कैप्सन- जर्जर रेलवे का पुल प्रतिनिधि, सरायगढ़प्रखंड क्षेत्र हो कर गुजरे एनएच 57 एवं एसएच 76 के निर्माण के बाद लोगों के लिए आवागमन सुलभ हुआ. क्षेत्र की अन्य सड़कें भी चकाचक हुईं, लेकिन प्रखंड के चिकनी गांव होते हुए चांदपीपर पंचायत को एसएच 76 से […]

पुल के अभाव में अनुपयोगी साबित हो रही सड़क फोटो-21कैप्सन- जर्जर रेलवे का पुल प्रतिनिधि, सरायगढ़प्रखंड क्षेत्र हो कर गुजरे एनएच 57 एवं एसएच 76 के निर्माण के बाद लोगों के लिए आवागमन सुलभ हुआ. क्षेत्र की अन्य सड़कें भी चकाचक हुईं, लेकिन प्रखंड के चिकनी गांव होते हुए चांदपीपर पंचायत को एसएच 76 से जोड़ने वाली सड़क में एक पुल का निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब दो वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण किया गया. एसएच 76 से चांदपीपर गांव होते हुए एनएच 57 को जोड़ने वाली इस सड़क में रेलवे द्वारा निर्मित पुल जीर्ण-शीर्ण रहने के कारण इस सड़क का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. पुल की स्थिति यह है कि चार पहिया वाहन की बात कौन कहे इस रास्ते से साइकिल सवार को भी निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस वजह से चांदपीपर व सरायगढ़ पंचायत की करीब तीन हजार की आबादी के लिए आज भी आवागमन एक बड़ी समस्या बनी हुई है. लाखों की लागत से निर्मित इस सड़क पर पुल के अभाव में लोगों को भपटियाही बाजार आने के लिए तीन किलोमीटर के बजाय सात किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है. ग्रामीण राम कुमार यादव, मो जेनुल, ईद मोहम्मद, झड़ी लाल राम, डोमी मियां, चतुरानंद यादव, रामजी साह, दुर्गानंद यादव, कपिलेश्वर राम, राम चंद्र राम, प्रदीप साह आदि का कहना है कि एक पुल के अभाव में 03 हजार आबादी के लिए प्रधानमंत्री सड़क पुल बिना अनुपयोगी साबित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >