प्रेक्षक ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा

प्रेक्षक ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा फोटो-16कैप्सन- मतदान केंद्र का निरीक्षण करते अधिकारी.प्रतिनिधि, पिपरा 42 पिपरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधा का चुनाव आयोग के प्रेक्षक रत्नाकर राउत ने जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों तक पहुंच पथ सहित केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का आकलन […]

प्रेक्षक ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा फोटो-16कैप्सन- मतदान केंद्र का निरीक्षण करते अधिकारी.प्रतिनिधि, पिपरा 42 पिपरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधा का चुनाव आयोग के प्रेक्षक रत्नाकर राउत ने जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों तक पहुंच पथ सहित केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का आकलन किया. प्रेक्षक श्री राउत ने प्रखंड के राम नगर पंचायत के बूथ संख्या 199 क, 200,201,172 का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित कर्मियों को दो दिनों के अंदर सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं बूथ संख्या 170 मध्य विद्यालय तुलापट्टी पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं पंचायत के मुखिया की सराहना की. प्रखंड के तीन मॉडल मतदान केंद्र 143 सत्यदेव उच्च विद्यालय, 144 मध्य विद्यालय तथा 146 -147 कन्या मध्य विद्यालय पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिये. इस मौके पर लाइजिंग पदाधिकारी, कृषि अनुमंडल पदाधिकारी सुमन कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ज्योति गामी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >