कई गांव आज भी बिजली सुविधा से हैं वंचित

कई गांव आज भी बिजली सुविधा से हैं वंचित कुनौली. एक ओर सूबे के प्रत्येक गांव व टोलों में विद्युत सुविधा बहाल करने की कवायद चल रही है. वहीं निर्मली प्रखंड में आज भी कई ऐसे पंचायत व टोले हैं, जहां बिजली के लोगों को को बिजली का दर्शन तक नहीं हो पाया है. थाना […]

कई गांव आज भी बिजली सुविधा से हैं वंचित कुनौली. एक ओर सूबे के प्रत्येक गांव व टोलों में विद्युत सुविधा बहाल करने की कवायद चल रही है. वहीं निर्मली प्रखंड में आज भी कई ऐसे पंचायत व टोले हैं, जहां बिजली के लोगों को को बिजली का दर्शन तक नहीं हो पाया है. थाना क्षेत्र के डगमारा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 05 सोनपुर हनुमानगदी के लोग आज भी ढिबरी युग में जीने को विवश हैं. संजय सादा काली चरण, झमेली पासवान, देवेंद्र पासवान, अमरजीत, जय प्रकाश आदि ने बताया कि गांव के लोगों की मांग पर कई बार गांव में विद्युतीकरण का आश्वासन दिया गया. जिस पर अब तक अमल नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के समय किये गये वादे को जनप्रतिनिधि पूरा करने में दिलचस्पी नहीं लेते. इसलिए इस बार ऐसे जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >