रेफरल अस्पताल में नहीं है एक्सरे की व्यवस्था

रेफरल अस्पताल में नहीं है एक्सरे की व्यवस्था त्रिवेणीगंज. स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमंडल क्षेत्र के करीब तीन लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित रेफरल अस्पताल में एक्सरे की सुविधा नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल पहुंचने वाले रोगियों को चिकित्सक द्वारा एक्सरे […]

रेफरल अस्पताल में नहीं है एक्सरे की व्यवस्था त्रिवेणीगंज. स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमंडल क्षेत्र के करीब तीन लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित रेफरल अस्पताल में एक्सरे की सुविधा नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल पहुंचने वाले रोगियों को चिकित्सक द्वारा एक्सरे की सलाह दिये जाने के बाद उन्हें बाजार जा कर एक्सरे कराने की विवशता बनी है.जहां उन्हें निजी एक्सरे क्लिनिक के संचालकों दोहन का शिकार होना पड़ता है.सबसे अधिक परेशानी गरीब रोगियों को उठानी पड़ती है, जो अर्थाभाव में या तो एक्सरे नहीं करा पाते अथवा उन्हें कर्ज ले कर एक्सरे कराना पड़ता है. कांग्रेस नेता शत्रुध्न प्रसाद चौधरी, सहदेव यादव, मनीष कुमार सिंह आदि ने अविलंब रेफरल अस्पताल में एक्सरे सुविधा बहाल करने की मांग किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >