पर्व के मौके पर नहीं बेचेंगे मांस व मुर्गा

पर्व के मौके पर नहीं बेचेंगे मांस व मुर्गा त्रिवेणीगंज. मेला ग्राउंड परिसर स्थित मुर्गा मांस विक्रेताओं की बैठक संघ के अध्यक्ष सह कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के प्रखंड अध्यक्ष मो खलील की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा, छठ पर्व एवं दीपावली पर्व के मौके पर अपनी दुकान को बंद […]

पर्व के मौके पर नहीं बेचेंगे मांस व मुर्गा त्रिवेणीगंज. मेला ग्राउंड परिसर स्थित मुर्गा मांस विक्रेताओं की बैठक संघ के अध्यक्ष सह कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के प्रखंड अध्यक्ष मो खलील की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा, छठ पर्व एवं दीपावली पर्व के मौके पर अपनी दुकान को बंद रखेंगे. जिससे पर्व के मद्देनजर पूजा -अर्चना करने वाले श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े. मुर्गा मांस विक्रेता संघ के अध्यक्ष सह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष श्री खलील ने बताया कि यह परंपरा हम लोग पूर्व से ही करते आ रहे हैं. इस मौके पर मो शमीम, मो जाहिद , मो अख्तर, मो बसील सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >