शक्षिक के घर से हजारों की चोरी

शिक्षक के घर से हजारों की चोरी सुपौल. चोरों ने चकला निर्मली वार्ड नंबर सात निवासी शिक्षक के घर का ताला तोड़ कर हजारों की संपत्ति चुरा ली. इस बाबत पीड़ित शिक्षक रजनीश कुमार तिवारी ने सदर थाना को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है. दिये आवेदन में श्री तिवारी ने कहा है […]

शिक्षक के घर से हजारों की चोरी सुपौल. चोरों ने चकला निर्मली वार्ड नंबर सात निवासी शिक्षक के घर का ताला तोड़ कर हजारों की संपत्ति चुरा ली. इस बाबत पीड़ित शिक्षक रजनीश कुमार तिवारी ने सदर थाना को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है. दिये आवेदन में श्री तिवारी ने कहा है कि वे आवश्यक कार्यवश शहर से बाहर गये हुए थे. इस बीच घर खाली पाकर चोरों ने 15 अक्तूबर की रात चोरी काे अंजाम दिया. इस दौरान चोरों द्वारा टीवी, लैपटॉप, जेवरात, गैस सिलिंडर सहित हजारों की सामग्री चुरा ली गयी. मामले का खुलासा घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को जब श्री तिवारी के परिजन उनके आवास पर पहुंचे तो ताला टूटा पाया. घर का सामान यत्र तत्र बिखरा हुआ था. थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा छानबीन प्रारंभ कर दी गयी है. अवर निरीक्षक एनके निराला को मामले की तहकीकात का जिम्मा सौंपा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >