सौतेली मां पर हत्या का आरोप

त्रिवेणीगंज (सुपौल) : थाना क्षेत्र के मयूरवा गांव स्थित छोटी नहर से शुक्रवार को एक पांच वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ. शव की पहचान स्थानीय विनोद पासवान के पुत्र ओम कुमार के रूप में हुई है. नहर से शव बरामद होने की जानकारी मिलते ही आस -पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी और […]

त्रिवेणीगंज (सुपौल) : थाना क्षेत्र के मयूरवा गांव स्थित छोटी नहर से शुक्रवार को एक पांच वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ. शव की पहचान स्थानीय विनोद पासवान के पुत्र ओम कुमार के रूप में हुई है. नहर से शव बरामद होने की जानकारी मिलते ही आस -पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी और काफी संख्या में लोग जमा हो गये.

ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राज किशोर बैठा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस को दिये बयान में मृत बालक के दादा मुनर पासवान ने बताया कि गुरुवार की सुबह ओम को नाश्ता कराने के बाद वे पुल के समीप पाट छुराने चले गये थे. कुछ देर के बाद उनके मंझले बेटे मनोज कुमार द्वारा ओम के घर में नहीं होने की जानकारी दी गयी. काफी खोजबीन के बावजूद ओम का पता नहीं चल पाया. उसके बाद जब ओम की सौतेली मां नजराना खातून उर्फ गुड़िया से ओम के बारे मे पूछा गया तो उसने जानकारी से इंकार किया. उस वक्त उसके कपड़े भीगे हुए थे.

श्री पासवान ने कहा कि जब उस पर दबाव बनने की कोशिश की गयी तो गुरुवार की रात वह घर छोड़ कर भाग गयी. शुक्रवार की सुबह बालक का शव छोटी नहर से बरामद किया गया. मृत बालक के दादा ने सौतेली मां मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना अंतर्गत कजरा निवासी नजराना खातून पर ओम की हत्या का आरोप लगाया है. वहीं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ओम के पिता विनोद पासवान करीब 15-20 दिन पूर्व पहली पत्नी के रहते हुए नजराना से शादी कर उसे घर लाया था. वर्तमान में ओम का पिता उसी के गांव में चालक का काम करता है. थानाध्यक्ष राज किशोर बैठा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >