हुड़दंग मचाया तो खैर नहींत्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक फोटो-21,22कैप्सन- बैठक को संबोधित करते एसडीओ व उपस्थित अन्य प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम पर्व को लेकर स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम पर्व को भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है. इसका अनुपालन आवश्यक है. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग रात्रि के 10 बजे तक ही किया जायेगा. बैठक को संबोधित करते एसडीपीओ चंद्र शेखर विद्यार्थी ने कहा कि चुनाव एवं पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गयी है, जिसमें आम नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है. उन्होंने भी दशहारा व मुहर्रम पर्व को शांति पूर्वक मनाने का आह्वान किया. कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक व शरारती तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता गोपाल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार रंजन, अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार झा, पुलिस इंस्पेक्टर जय शंकर सिंह, थानाध्यक्ष राज किशोर बैठा, अवर निरीक्षक अजीत कुमार व बच्चू पंडित, सअनि त्रिलोक सिंह, भूवनेश्वरी साह, मुखिया राज किशोर यादव, मुखिया मो मजीद, शंभू नाथ सिंह, शत्रुध्न्र प्रसाद चौधरी, राधेश्याम केजरीवाल, अरुण अग्रवाल, सज्जन कुमार संत, फेकु प्रसाद यादव समेत अन्य समाजसेवी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं
हुड़दंग मचाया तो खैर नहींत्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक फोटो-21,22कैप्सन- बैठक को संबोधित करते एसडीओ व उपस्थित अन्य प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम पर्व को लेकर स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते एसडीओ श्री […]
