पूजा के दौरान असामाजिक गतिविधि पर रहेगी विशेष नजर
छातापुर : प्रखंड अंतर्गत राजेश्वरी ओपी मे मंगलवार को पुलिस पब्लिक के बीच शांति समिति की बैठक हुई. इसमें दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम पर्व को शांति पूर्वक ढंग से मनाने हेतु विचार विमर्श किया गया.
ओपी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता मे हुई बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनीधि एवं गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया. मौके पर ओपी प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि दूर्गा पूजा एवं मुहर्रम पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाना हम सबों की जिम्मेवारी है. पूजा और पर्व मनाने के दौरान किसी भी प्रकार की असमाजिक गतिविधि बरदास्त नही की जाएगी.
पूजा के दौरान समाज या धर्म के खिलाफ विद्वेष फैलाने वालों पर सख्ती बरती जायेगी. मौके पर मौजूद लोगों ने सद्भाव के साथ पूजा संपन्न कराने हेतु सहयोग करने का आश्वासन दिया.
बताया गया कि ओपी क्षेत्र के कटही और शंकर पट्टी मे दो स्थानो पर दूर्गा पूजा का आयोजन होता है. जबकि इस इलाके मे मूहर्रम पर ताजिया जूलुश नही निकाला जाता है. बैठक मे राजेश्वरी मुखिया संतोष कुमार मंडल, सरपंच अभिनन्दन यादव , जयनारायण मेहता, रविन्द्र सरदार, पूर्व मुखिया विद्यानन्द राम, पंसस मनोज झा आदि मौजूद थे.
