वीरपुर : एसएसबी 45 वीं बटालियन के कमांडेंट आर भलोटिया के नेतृत्व में जवानों द्वारा मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा स्थित नो मेंस लैंड में सुरक्षा को लेकर लांग रुट पेट्रोलिंग किया गया.
इस क्रम में अररिया जिले के बेला कंपनी हेडक्वाटर एरिया से शैलेश पुर सीमा तक कमांडेंट श्री भलोटिया ने निरीक्षण किया. बाद में मीडिया को जानकारी देते श्री भलोटिया ने बताया कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में जारी राजनीतिक गतिरोध की वजह से सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करों की सक्रियता बढ़ी है.
लिहाजा सीमा से लगे गुप्त रास्तों की जानकारी प्राप्त करना एसएसबी के लिए आवश्यक है. ताकि तस्करी पर पूर्णत: रोक लगायी जा सके. उन्होंने बताया कि एसएसबी की यह बटालियन हाल ही में आयी है.
कहा कि पेट्रोंलिंग से जवानों का मनोबल उंचा होता है. कहा कि आंदोलन की वजह से नेपाल में विशेष कर पेट्रोलियम पदार्थ की भारी किल्लत देखी जा रही है. लिहाजा तस्कर व बिचोलिये पेट्रोलियम की तस्करी में जूटे हैं. एसएसबी के जवानों ने सीमा पर गश्ती बढ़ा कर ऐसे तस्कर व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना प्रारंभ कर दिया है.
