एनडीए के पांच प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन सुपौलजिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए घोषित एनडीए प्रत्याशी बुधवार को संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन का परचा दाखिल करेंगे. एनडीए के जिला संयोजक सह भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने बताया कि बुधवार को पांचों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन का परचा दाखिल किया जायेगा. श्री ठाकुर ने बताया कि 41 निर्मली विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी राम कुमार राय, 42 पिपरा विधानसभा क्षेत्र से विश्वमोहन कुमार, 43 सुपौल विधानसभा क्षेत्र से किशोर कुमार मुन्ना, 44 त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी अनंत कुमार भारती उर्फ विजय पासवान एवं 45 छातापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह बबलू द्वारा नामांकन दाखिल किया जायेगा. उन्होंने बताया कि नामांकन के मौके पर सभी प्रत्याशियों के साथ एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.
एनडीए के पांच प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन
एनडीए के पांच प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन सुपौलजिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए घोषित एनडीए प्रत्याशी बुधवार को संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन का परचा दाखिल करेंगे. एनडीए के जिला संयोजक सह भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने बताया कि बुधवार को पांचों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन का परचा दाखिल किया […]
