556 बोतल नेपाली शराब बरामद

बेलोखड़ा वार्ड नंबर 05 स्थित एक बांसबाड़ी के समीप से पुलिस ने 556 बोतल नेपाली दिलवाले सोफी शराब बरामद किया

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा पंचायत स्थित बेलोखड़ा वार्ड नंबर 05 स्थित एक बांसबाड़ी के समीप से पुलिस ने 556 बोतल नेपाली दिलवाले सोफी शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बेलोखड़ा वार्ड नंबर 5 स्थित एक बांसबाड़ी में 06 बोरा में शराब रखा हुआ है. मौके पर गश्ती पुलिस दल बल से बेलोखडा वार्ड नंबर 05 पहुंचे. जहां बोरा की तलाशी ली गई तो कुल छह बोरा में 556 बोतल नेपाली सोफी शराब बरामद कर थाना लाया गया. उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अज्ञात तस्कर की तलाश की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया लगातार पुलिस द्वारा शराब तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >