उत्साह : बकरीद आज, तैयारी पूरी

प्रतिनिधि : सुपौल त्याग व बलिदान का पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) जिले में शुक्रवार को मनाया जायेगा. पर्व को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बकरीद के पहले जमात की नमाज सुबह 08:00 बजे स्थानीय ईदगाह में अदा की जायेगी. जबकि दूसरे जमात की नमाज 8 : 30 बजे होगी. वहीं बारिश […]

प्रतिनिधि : सुपौल त्याग व बलिदान का पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) जिले में शुक्रवार को मनाया जायेगा. पर्व को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

बकरीद के पहले जमात की नमाज सुबह 08:00 बजे स्थानीय ईदगाह में अदा की जायेगी. जबकि दूसरे जमात की नमाज 8 : 30 बजे होगी. वहीं बारिश व मौसम खराब रहने की स्थिति में जामा मसजिद, नूरानी मसजिद, छोटी मसजिद मोमिन टोला, रहमानी मसजिद भेलाही में नमाज अदा की जायेगी.

जबकि दूसरी जमात की नमाज चौक मसजिद व गोदाम मसजिद एवं खरैल पुनर्वास स्थित मसजिद में होगी. पर्व को लेकर बसबिट्टी रोड स्थित ईदगाह की व्यापक स्तर पर साफ -सफाई की गयी है.वहीं रंग-रोगन भी किया गया है. नमाज के दौरान ईदगाह के समीप दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है.

बकरीद को लेकर गुरुवार को बाजार में काफी चहल-पहल देखी गयी. लोग पर्व की खरीदारी में दिन भर जुटे रहे. बकरीद को लेकर विशेष रूप से कुर्बानी हेतु बकरे का बाजार गर्म रहा. इस वर्ष बकरे की कीमतों में काफी वृद्धि दर्ज की गयी. बावजूद पर्व की जरूरत व परंपरा के निर्वहन को लेकर लोगों ने जम कर बकरे की खरीदारी की. ज्ञात हो कि बकरीद के मौके पर कुर्बानी का विशेष महत्व है.

मुसलिम धर्मावलंबियों द्वारा इस अवसर पर बकरे की कुर्बानी देकर अल्लाह तआला को खुश करने का प्रयास किया जाता है. साथ ही अपने व परिजनों के सुखद भविष्य के लिये दुआ मांगी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >