गूंगी महिला की तलाश में भटक रहे परिजन

फोटो-17कैप्सन- फाइल फोटो रंजू देवी प्रतिनिधि,सुपौल स्थानीय चकला निर्मली निवासी उदय मुखिया की पत्नी रंजू देवी विगत 25 जून से लापता है. श्री मुखिया ने इस बाबत सदर थाना में आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. श्री मुखिया ने बताया कि उनकी पत्नी रंजू जो मूक बधिर है. 25 जून को अपने मायके […]

फोटो-17कैप्सन- फाइल फोटो रंजू देवी प्रतिनिधि,सुपौल स्थानीय चकला निर्मली निवासी उदय मुखिया की पत्नी रंजू देवी विगत 25 जून से लापता है. श्री मुखिया ने इस बाबत सदर थाना में आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. श्री मुखिया ने बताया कि उनकी पत्नी रंजू जो मूक बधिर है. 25 जून को अपने मायके प्रतापगंज के घटहा गांव के लिए निकली थी. लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद अब तक वह गंतव्य स्थल तक नहीं पहुंची है. खोजबीन करने पर पता चला कि वह राघोपुर से नरपतगंज का बस पकड़ी थी. फिर छातापुर के ठुठी- चापीन में देखी गयी. बावजूद अब तक ठिकाने तक नहीं पहुंच पायी है. जिसे लेकर परिजनों में चिंता बनी हुई है. उन्होंने बताया कि उनके चार छोटे-छोटे बच्चें हैं. लिहाजा बच्चों को भी मां की चिंता सता रही है. श्री मुखिया ने जान से मारने व शादी की नियत से अज्ञात द्वारा भगा ले जाने की आशंका जतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >