विधानसभा चुनाव में महागंठबंधन का होगा सूपड़ा साफ: अनंत

फोटो-04कैप्सन- क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री पेज 01 के लिए प्रतिनिधि,सुपौल कें द्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री सह बिहार भाजपा प्रभारी अनंत कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव को विकास बनाम विनाश की लड़ाई बताया. कहा कि नीतीश व लालू के गंठबंधन से बिहार में फिर एक बार स्थापित जंगल राज से जनता छुटकारा […]

फोटो-04कैप्सन- क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री पेज 01 के लिए प्रतिनिधि,सुपौल कें द्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री सह बिहार भाजपा प्रभारी अनंत कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव को विकास बनाम विनाश की लड़ाई बताया. कहा कि नीतीश व लालू के गंठबंधन से बिहार में फिर एक बार स्थापित जंगल राज से जनता छुटकारा चाहती है. आगामी चुनाव में महा गंठबंधन का सूपड़ा साफ हो जायेगा. केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार को धोखेबाज व अवसरवादी करार देते कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. नीतीश कुमार ने कांग्रेस की छांव में जाकर लोकनायक जय प्रकाश नारायण के साथ विश्वासघात किया है. भाजपा को धोखा दिया. आगे लालू प्रसाद को भी धोखा देंगे, यह तय है, क्योंकि सत्ता में बने रहना ही उनका एक मात्र लक्ष्य है. केंद्रीय मंत्री श्री कुमार ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया. साथ ही कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया. जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रभारी सह विधान पार्षद डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि उक्त कार्यालय से आगामी चुनाव में कोसी, मिथिलांचल, सीमांचल व समस्तीपुर स्थित कुल 66 विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव संचालन किया जायेगा. मौके पर संगठन मंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॅ राम नरेश सिंह, विधायक दमयंती देवी, आलोक रंजन, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार, पूर्व विधायक दीनबंधु यादव, किशोर मुन्ना, संजीव झा, अमित भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >