मांगों के समर्थन में कॉलेज कर्मियों ने दिया धरना

-प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा निकाय की बैठक नहीं होने से है नाराजगी फोटो-12कैप्सन- धरना में शामिल शिक्षक व कर्मी प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंजअनुपलाल यादव महाविद्यालय के कर्मियों द्वारा मांगों के समर्थन में सोमवार को महाविद्यालय परिसर में दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन प्रारंभ किया गया. धरना के पहले दिन शिक्षक प्रतिनिधि प्रो कामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि कॉलेज में […]

-प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा निकाय की बैठक नहीं होने से है नाराजगी फोटो-12कैप्सन- धरना में शामिल शिक्षक व कर्मी प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंजअनुपलाल यादव महाविद्यालय के कर्मियों द्वारा मांगों के समर्थन में सोमवार को महाविद्यालय परिसर में दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन प्रारंभ किया गया. धरना के पहले दिन शिक्षक प्रतिनिधि प्रो कामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि कॉलेज में शासी निकाय के सदस्यों का चयन व मनोनयन हो चुका है. बावजूद दो वर्षों से प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा निकाय की बैठक नहीं बुलायी जा रही है. इसकी वजह से निकाय का पूर्ण रूपेण गठन नहीं हो पा रहा है. वहीं शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का भुगतान भी लंबित है. नये पद सृजन का कार्य भी नहीं हो रहा है. इस संबंध में प्रधानाचार्य से कई बार अनुरोध किया गया. बावजूद इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. धरना पर बैठे कर्मियों ने बताया कि दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन के बाद भी अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो 24 जुलाई को आमरण-अनशन प्रारंभ किया जायेगा. इस संबंध में प्रधानाचार्य डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि शासी निकाय के बैठक की तिथि तय की गयी थी, लेकिन कुलपति के आदेश से बैठक स्थगित कर दिया गया. पुन: कुलपति से शासी निकाय के गठन का आदेश प्राप्त कर लिया गया है. लेकिन विश्व विद्यालय प्रतिनिधि का पद रिक्त रहने की वजह से बैठक नहीं हो पा रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षक व कर्मियों के बीच अनुदान राशि का वितरण किया गया है. बकाये राशि का भी शीघ्र वितरण किया जायेगा. मौके पर विशेश्वर प्रसाद यादव, डा रामानंद सिंह, प्रदीप प्रकाश, आलोक कुमार, कृष्ण देव यादव मदन मोहन यादव, उमा शंकर शर्मा, दौरीक साह, महेंद्र यादव, राम चंद्र यादव, शंकर मिश्र, महेश सर्राफ, अफरोज आलम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >