छात्राओं को सांसद ने किया सम्मानित

फोटो-08कैप्सन- छात्रों प्रशस्ति पत्र प्रदान करती सांसद. वीरपुर. इंटर परीक्षा 2015 में राज्य स्तर पर वन टू टेन में स्थान बनाने वाली जया महिला कॉलेज की पांच छात्राओं को सांसद रंजीत रंजन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. इस संबंध में कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते सांसद श्रीमती रंजन ने सर्वप्रथम […]

फोटो-08कैप्सन- छात्रों प्रशस्ति पत्र प्रदान करती सांसद. वीरपुर. इंटर परीक्षा 2015 में राज्य स्तर पर वन टू टेन में स्थान बनाने वाली जया महिला कॉलेज की पांच छात्राओं को सांसद रंजीत रंजन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. इस संबंध में कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते सांसद श्रीमती रंजन ने सर्वप्रथम इन छात्राओं को उसकी सफलता के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि छात्राएं वर्तमान परिवेश में सभी क्षेत्रों में आगे आ रही है. आइएएस व आइपीएस की परीक्षाओं में भी वे अव्वल आ कर अपनी श्रेष्ठता साबित कर रही है. उन्होंने छात्राओं की हौसला-आफजायी करते कहा कि उच्च शिक्षा व उच्च पद पाने में आर्थिक कठिनाइयां बाधा बनती है, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने ऐसी छात्राओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. कार्यक्रम के प्रारंभ में सांसद का अभिनंदन महाविद्यालय के इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो दीना नाथ भगत के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य शिवेंद्र शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव, मुखिया वीणा देवी, अशोक पंकज, शरद भगत, मुकेश कुमार पप्पू, तारानंद यादव, प्रवीण मिश्र, मौसम खेड़वार, चंदन सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >