-03 अगस्त को होना है कार्यक्रमफोटो-04कैप्सन- बैठक में उपस्थित सांख्यिकी स्वयं सेवक प्रतिनिधि, सुपौलबिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ की बैठक सुपौल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई. संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जिस प्रकार राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने पूर्वी चंपारण से पद यात्रा प्रारंभ की थी, उसी तर्ज पर मांगों के समर्थन ने सांख्यिकी स्वयं सेवकों ने भी विधायक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पद यात्रा की. पटना के गांधी मैदान में आमरण -अनशन भी किया गया. लेकिन सरकार के एक भी प्रतिनिधि ने सांख्यिकी स्वयं सेवकों की सुधी नहीं ली, जो सरकार की संवेदन हीनता व तानाशाही रवैये को दर्शाता है. प्रदेश उपाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि मांगों के समर्थन एवं सरकार के मनमाने रवैये के खिलाफ आगामी 03 अगस्त को सांख्यिकी स्वयं सेवकों द्वारा पटना के गांधी मैदान से आर ब्लॉक तक विधानसभा मार्च निकाला जायेगा. जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि संघ की मांगों में सांख्यिकी स्वयं सेवकों की सेवा को स्थायी करने, उन्हें सरकारी कर्मचारी व निश्चित मानदेय/ वेतनमान की सुविधा देने, आदि शामिल हैं. जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव तक संघ की मांगें अगर नहीं मानी गयी तो सांख्यिकी स्वयं सेवक उक्त चुनाव में मौजूदा सरकार का विरोध करेंगे. इस अवसर पर विद्यानंद कुमार, जय नारायण प्रसाद, राहुल कुमार, अनिरुद्ध कुमार, सुरेंद्र कुमार, विमल कुमार, रतन कुमार सिंह, मो असलम, तृप्ति कुमार, अभिनय आनंद आदि मौजूद थे.
विस तक मार्च करेंगे सांख्यिकी स्वयंसेवक
-03 अगस्त को होना है कार्यक्रमफोटो-04कैप्सन- बैठक में उपस्थित सांख्यिकी स्वयं सेवक प्रतिनिधि, सुपौलबिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ की बैठक सुपौल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई. संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के […]
