पिकअप से 5120 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान भपटियाही थाना पुलिस ने दबोचा

– वाहन चेकिंग के दौरान भपटियाही थाना पुलिस ने दबोचा सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए कोसी महासेतु के पास एनएच-27 से एक पिकअप से 5120 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप पटना से पूर्णिया ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर कोसी महासेतु के पास एनएच-27 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जांच के दौरान पिकअप वाहन (बीआर01जीसी 5584) को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन में सलाइन की बोतलों और मेडिकल किट से ढककर रखे गए 32 कार्टन में कुल 5120 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद किए गए. पुलिस ने कफ सिरप से लदी पिकअप गाड़ी को जब्त कर थाना ले आया. वहीं वाहन चालक वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के राजापाकर दलालपुर गांव वार्ड नंबर 15 निवासी मनोरंजन राय को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पिकअप चालक मनोरंजन राय तथा वाहन मालिक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भपटियाही थाना कांड संख्या 69/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >