किसानों की समस्या को लेकर कोशी नव निर्माण मंच ने सीएम को भेजा 05 सूत्री मांग पत्र

बंटाई, लीज या ठेका पर खेती करने वाले किसानों को भी इस योजना का लाभ देने की अपील की गई है.

सुपौल बेमौसम वर्षा, तेज हवाओं, ओलाबृष्टि और ठनका गिरने से जिले के किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर कोशी नव निर्माण मंच ने राज्य के मुख्यमंत्री को 05 सूत्री मांगपत्र भेजा है. संगठन के संस्थापक महेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मांगप त्र में प्रभावित किसानों को अविलंब फसल इनपुट अनुदान देने की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में अनुदान की राशि काफी कम है, जबकि उत्पादन लागत में लगातार वृद्धि हो रही है. इसलिए इसमें बढ़ोतरी आवश्यक है. मंच ने यह भी मांग की है कि फसल क्षति का आकलन पूरे प्रभावित रकबे के आधार पर कर मुआवजा दिया जाए. साथ ही बंटाई, लीज या ठेका पर खेती करने वाले किसानों को भी इस योजना का लाभ देने की अपील की गई है. इसके अतिरिक्त, संगठन ने इनपुट अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन में अप-टू-डेट रसीद की अनिवार्यता में छूट देने की मांग उठाई है. मांगपत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में फसल क्षति का निरीक्षण करने गए कुछ कर्मियों द्वारा घूस लेने की शिकायतें सामने आई हैं. इसलिए इन पर सख्त और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए. मांग पत्र की प्रतिलिपि राज्य के कृषि मंत्री, कृषि विभाग के प्रधान सचिव एवं जिला पदाधिकारी को भी भेजी गई है. ताकि जल्द से जल्द किसानों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >