स्वयं सेवकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

फोटो-01कैप्सन- प्रशिक्षण में शामिल छात्राएं जदिया. साक्षर भारत मिशन के तहत मध्य विधालय रजगांव में स्वयं सेवकों के दो दिवसीयप्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक अनिल कुमार अनल ने किया. इस अवसर पर समन्वयक श्री अनल ने कहा कि शिविर में कोरियापट्टी पूरब, कोरियापट्टी पश्चिम एवं मानगंज पूरब पंचायत […]

फोटो-01कैप्सन- प्रशिक्षण में शामिल छात्राएं जदिया. साक्षर भारत मिशन के तहत मध्य विधालय रजगांव में स्वयं सेवकों के दो दिवसीयप्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक अनिल कुमार अनल ने किया. इस अवसर पर समन्वयक श्री अनल ने कहा कि शिविर में कोरियापट्टी पूरब, कोरियापट्टी पश्चिम एवं मानगंज पूरब पंचायत के दशम वर्ग के छात्र- छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रखंड में 810 स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित किया जाना है. प्रशिक्षित स्वयं सेवक 20 जून से साक्षरता केंद्रों पर 15 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग की महिलाओं का नामांकन कर बुनियादी साक्षरता प्रदान करेंगे. मौके पर प्रशिक्षक भुवनेश्वरी यादव, सुरेंद्र यादव, सुधा कुमारी, कुमोद कुमारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >