एनएच 27 पर ट्रक से 4785 लीटर विदेशी शराब बरामद

किशनपुर थाना में मामला दर्ज कर अग्रेतर अनुसंधान शुरू कर दिया गया

– अंतर राज्जीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार किशनपुर जिले में नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मद्य निषेध विभाग को बड़ी सफलता मिली है. मद्य निषेध विभाग, पटना से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशी महासेतु के पास एनएच 27 पर वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 04 हजार 785.465 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. इस कार्रवाई में पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. बरामद शराब का रॉयल मेन्शन गोल्ड (750 एमएल) 516 बोतल, 387 लीटर, ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की (375 एमएल) 2375 बोतल, 890.625 लीटर, ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की (180 एमएल टेट्रा पैक) विदेशी शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त मो मोकिम, शहनवाज आलम दोनों निवासी निचितपुर वार्ड संख्या 14, थाना दालकोला, जिला उत्तरी दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) है. इस संबंध में किशनपुर थाना में मामला दर्ज कर अग्रेतर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. साथ ही बरामद शराब के बैकवर्ड एवं फारवर्ड लिंकेज की भी गहन जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार द्वारा बताया गया कि ने कहा कि नशा के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा, और तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >