सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी

त्रिवेणीगंज. एसएच 76 पर डपरखा स्थित धर्मकांटा के समीप शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया.जख्मी युवक का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है. थाना क्षेत्र के लक्षमिनियां निवासी पिंटू कुमार (22) अपने साथी अमर कुमार (17) के साथ बाइक से […]

त्रिवेणीगंज. एसएच 76 पर डपरखा स्थित धर्मकांटा के समीप शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया.जख्मी युवक का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है. थाना क्षेत्र के लक्षमिनियां निवासी पिंटू कुमार (22) अपने साथी अमर कुमार (17) के साथ बाइक से अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने महेशुवा गांव जा रहा था. धर्मकांटा के समीप अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गये. इस घटना में बाइक चालक पिंटू का सिर फट गया. स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवकों को रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पिंटू कुमार को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे अवर निरीक्षक विमल होडो ने क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले लिया और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >