विषाक्त भोजन खाने से डेढ़ सौ से अधिक लोग बीमार

पिपरा (सुपौल) : प्रखंड के ठाढ़ी भवानीपुर गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में विषाक्त भोजन करने से वर एवं वधु पक्ष के डेढ़ सौ से अधिक लोग बीमार हो गये. तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को पिपरा पीएचसी लाया गया, जहां इलाज के बाद कुछ लोग घर चले गये. अभी दर्जनों लोगों का […]

पिपरा (सुपौल) : प्रखंड के ठाढ़ी भवानीपुर गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में विषाक्त भोजन करने से वर एवं वधु पक्ष के डेढ़ सौ से अधिक लोग बीमार हो गये. तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को पिपरा पीएचसी लाया गया, जहां इलाज के बाद कुछ लोग घर चले गये. अभी दर्जनों लोगों का उपचार चल रहा है.

पीएचसी में उपचार करार रहे सभी लोग खतरे से बाहर हैं. ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 04 निवासी मिश्री लाल यादव की पुत्री संजू कुमारी का विवाह गुरुवार की रात कड़हरवा निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र भोला कुमार के साथ हुआ. शादी समारोह में उपस्थित वर एवं वधु पक्ष के सैकड़ों लोगों ने भोजन किया. भोजन करने के कुछ क्षण बाद ही कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. जब तक लोग कुछ समझ पाते भोजन करने वाले सभी लोगों को उल्टी होने लगी.

आनन-फानन में सभी बीमार लोगों को पीएचसी ले जाया गया. बीमार लोगों में नजरा खानम, मुस्कान, मो सोनू, इरफान, मो इरशाद, इरशाद, मो राजा, मो सीरत, मो शमीम, जहांगीर, जुवैद, अमोद कुमार, अशीष कुमार, आनंद कुमार, अभिषेक कुमार, ललटू कुमार, रौशन कुमार, अर्जुन कुमार, आलोक कुमार, फुलेंद्र यादव, दिनकर, प्रियंका कुमारी, पिंकी कुमारी, शंभू यादव आदि शामिल हैं. चिकित्सकों ने बताया कि बीमार सभी लोग अब खतरे से बाहर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >