फोटो-02कैप्सन- प्रदर्शन करते यूनियन कर्मी प्रतिनिधि,सुपौल राज्य शिक्षा परियोजना परिषद इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों के समर्थन में जिले में कार्यरत बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रही. हड़ताल के कारण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में ताला लटका रहा और सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के कार्य लगातार प्रभावित हो रहे हैं. इसके अलावा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार बालिका शौचालय निर्माण कार्य पर भी हड़ताल का प्रतिकूल असर पड़ रहा है. हड़ताल के चौथे दिन कस्तूरबा बालिका विद्यालय एवं समावेशी शिक्षा के कर्मियों ने सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. कर्मियों ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार व मुख्यमंत्री के विरोध में नारे लगाये. धरना की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि सरकारी सेवक घोषित करने व वेतनमान लागू करने सहित अन्य मांगों के पूरा होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. किसी प्रकार के आश्वासन मात्र से आंदोलन समाप्त नहीं किया जायेगा. इस अवसर पर सचिव उमेश ठाकुर, राजेश कुमार, चितरंजन विश्वास, घनश्याम साह, मो सोबराती, मो अब्दुल शकुर, प्रेम कुमार अकेला, पंकज कुमार, आनंद चौरसिया, जाहिद अख्तर, स्वर्ण लता मिश्रा, प्रीति प्रियदर्शी, पूनम कुमारी, विद्यानंद कुमार, सरोज कुमारी, संगीता जायसवाल, प्रियंका कुमारी, संजू कुमारी, कुमारी रिंकू, खोज नारायण साहू, जय नारायण सादा, तकी अहमद आदि मौजूद थे.
केवल आश्वासन मात्र से नहीं खत्म होगा हड़ताल : यूनियन
फोटो-02कैप्सन- प्रदर्शन करते यूनियन कर्मी प्रतिनिधि,सुपौल राज्य शिक्षा परियोजना परिषद इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों के समर्थन में जिले में कार्यरत बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रही. हड़ताल के कारण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में ताला लटका रहा और सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय […]
