खाद दुकान से 86 हजार नगद व अन्य सामानों की चोरी

त्रिवेणीगंज. मुख्यालय बाजार स्थित एक खाद-बीज दुकान से बुधवार की रात शटर का ताला तोड़ कर चोरों ने 86 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान चुरा लिया. मामले को लेकर आशीष खाद-बीज भंडार के प्रोपराइटर मिथिलेश कुमार साह ने थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पीडि़त व्यवसायी बताया है कि बुधवार की रात दुकान बंद […]

त्रिवेणीगंज. मुख्यालय बाजार स्थित एक खाद-बीज दुकान से बुधवार की रात शटर का ताला तोड़ कर चोरों ने 86 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान चुरा लिया. मामले को लेकर आशीष खाद-बीज भंडार के प्रोपराइटर मिथिलेश कुमार साह ने थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पीडि़त व्यवसायी बताया है कि बुधवार की रात दुकान बंद कर वे अपने घर सोने चले गये. गुरुवार की सुबह दुकान पहुंचने पर शटर का ताला टूटा पड़ा था. वहीं दुकान में सामान बिखरा पड़ा था. गल्ले में रखा 86 हजार रुपये सहित अन्य सामान चोरों ने चुरा लिये.सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में अनुसंधान प्रारंभ किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >