पांच दिवसीय नि:शुल्क योग कार्यशाला का आयोजन

प्रतिनिधि, सुपौलव्यापार संघ भवन में ग्राम विकास परिषद मधुबनी व योग मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय नि:शुल्क योग स्वास्थ्य रक्षा कार्यशाला का शुभारंभ गुरुवार को हुआ. कार्यशाला के प्रथम दिन मुंगेर के योगाचार्य द्वारा लोगों को योग प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही योग के लाभ पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. आयोजन […]

प्रतिनिधि, सुपौलव्यापार संघ भवन में ग्राम विकास परिषद मधुबनी व योग मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय नि:शुल्क योग स्वास्थ्य रक्षा कार्यशाला का शुभारंभ गुरुवार को हुआ. कार्यशाला के प्रथम दिन मुंगेर के योगाचार्य द्वारा लोगों को योग प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही योग के लाभ पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. आयोजन समिति के सदस्य नलिन जायसवाल ने बताया कि दो सत्रों में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सुबह 05 बजे से पुरुष व 06:15 बजे से महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है. श्री जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वच्छ मन का वास होता है. मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग से बेहतर कोई अन्य माध्यम नहीं है. उन्होंने बताया कि कार्यशाला के समापन के मौके पर 18 जून को प्रभात फेरी निकाली जायेगी. साथ ही इस मौके पर स्वास्थ्य लाभ विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा. कार्यशाला के सफल आयोजन में योग मित्र के सदस्य अरुण चौधरी, सुजाता सिन्हा, रंभा सिन्हा, संजीव सिंह, डा प्रभु दयाल साह, विनोद कुमार, महेश मंडल, संतोष प्रधान, रंजन कुमार, गौरी शंकर मंडल, अभिषेक गुप्ता, अशोक पासवान, अशोक चौधरी, विमल मोहनका, संजय अग्रवाल, अजय कुमार लाल, अशोक सम्राट आदि सराहनीय योगदान दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >