बीएसएनएल से लोगों का मोह हो रहा भंग

छातापुर. निर्बाध सेवा प्रदान करने का दावा करने वाली बीएसएनएल विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का शिकार है. प्रखंड मुख्यालय में बीते 15 दिनों से बीएसएनएल की तार व बेतार सेवा बाधित रहने के कारण जहां लैंडलाइन धारकों को ब्रॉड बैंड, फैक्स आदि का उपयोग करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बीएसएनएल […]

छातापुर. निर्बाध सेवा प्रदान करने का दावा करने वाली बीएसएनएल विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का शिकार है. प्रखंड मुख्यालय में बीते 15 दिनों से बीएसएनएल की तार व बेतार सेवा बाधित रहने के कारण जहां लैंडलाइन धारकों को ब्रॉड बैंड, फैक्स आदि का उपयोग करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बीएसएनएल की मोबाइल सेवा भी बाधित है. नतीजतन उपभोक्ताओं का बीएसएनएल से धीरे-धीरे मोह भंग होता जा रहा है. उपभोक्ताओं की मानें तो आवश्यक सेवा के निमित्त ही बीएसएनएल को याद किया जा रहा है. रात के समय हमेशा टावर गायब रहने की समस्या के बाद यदि सुबह टावर उपलब्ध भी हुआ, तो एक बार में कॉल कनेक्ट हो जाना मुश्किल होता है. इस बाबत बीएसएनएल के त्रिवेणीगंज एसडीओ ने बताया कि सहरसा स्थित दूरसंचार के मुख्य केंद्र में कार्ड जल जाने के कारण सेवा में व्यवधान उत्पन्न हुआ था. उसे दुरुस्त कर लिया गया है. एसएच 91 सड़क निर्माण कार्य के दौरान ओएफसी केबल कट जाने से बार-बार सेवा बाधित होती रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >