कार्यकर्ताओं ने गंठबंधन पर जतायी खुशी

सिमराही. बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजद व जदयू के गंठबंधन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों दलों के राष्ट्रीय नेताओं को बधाई दी है. कार्यकर्ताओं ने इसके लिए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को साधुवाद दिया है. जिला जदयू उपाध्यक्ष बैद्यनाथ यादव व प्रखंड अध्यक्ष प्रो कमल प्रसाद यादव ने कहा […]

सिमराही. बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजद व जदयू के गंठबंधन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों दलों के राष्ट्रीय नेताओं को बधाई दी है. कार्यकर्ताओं ने इसके लिए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को साधुवाद दिया है. जिला जदयू उपाध्यक्ष बैद्यनाथ यादव व प्रखंड अध्यक्ष प्रो कमल प्रसाद यादव ने कहा कि शरद यादव, लालू यादव व नीतीश कुमार सहित दोनों दल के वरीष्ठ नेताओं ने गंठबंधन कर एक मिसाल कायम की है. राष्ट्रीय नेताओं द्वारा सूबे की जनता के हित में लिया गया यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा. खुशी जाहिर करने वालों में राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव, विंदेश्वर पांडेय, जदयू के जनार्दन साह, मो अखलाक, चंदेश्वर साह, प्रमोद खिड़हर, वीरेंद्र पांडेय, संपत लाल मंडल, नरेश कुमार, मो अबुल कलाम, संजीव कुमार, युगेश्वर पंडित, चनी सादा, नारायण सादा, राजेंद्र यादव, शालीग्राम यादव, दयानंद यादव, कार्तिक किशोर, पप्पू साह, अरुण पासवान आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >