संविदा कर्मी गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

फोटो-04कैप्सन- धरना पर बैठे संविदा कर्मी प्रतिनिधि,सुपौल बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इंप्लाइज यूनियन पटना के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के बिहार शिक्षा परियोजना कर्मी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कर्मी एवं समावेशी शिक्षा से जुड़े कर्मियों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है. हड़ताल के कारण जहां सर्व […]

फोटो-04कैप्सन- धरना पर बैठे संविदा कर्मी प्रतिनिधि,सुपौल बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इंप्लाइज यूनियन पटना के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के बिहार शिक्षा परियोजना कर्मी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कर्मी एवं समावेशी शिक्षा से जुड़े कर्मियों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है. हड़ताल के कारण जहां सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय का कार्य प्रभावित हुआ है, वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी बंद रहे. हड़ताल में शामिल कर्मियों ने मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के समीप धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी होने तक हड़ताल अनवरत जारी रहेगी. कर्मियों के प्रमुख मांगों में संविदा पर कार्यरत कर्मियों की सेवा स्थायी करने अथवा सरकार के अन्य विभागों के सृजित रिक्त पदों के समकक्ष पदों पर समायोजित करने, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं समावेशी शिक्षा कर्मियों के कर्मचारी को भविष्य निधि का लाभ देने, अवकाश के दिनों में कार्य करने वाले कर्मियों को प्रति दिन की दर से वेतन भुगतान करने, अधिकारियों द्वारा संविदा कर्मियों के साथ अपमानजनक व्यवहार एवं सेवा समाप्त करने की धमकी पर रोक लगाने आदि मांग शामिल है. प्रदर्शन में उमेश ठाकुर, प्रशांत कुमार, मिथिलेश कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, चित रंजन विश्वास, घनश्याम साह, मो सोबराती, प्रभु कांत मंडल, प्रेम कुमार अकेला, पंकज कुमार, विनोद कुमार निराला, जाहिद अख्तर, स्वर्ण लता मिश्रा, सरोज कुमारी, सुनील कुमार, प्रियंका कुमारी, संजू कुमारी, कुमारी रिंकू, जुलेखा खातून, पुष्पा कुमारी, रिमा राज आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >