17 युवकों का हुआ कैंपस सेलेक्शन

फोटो-13कैप्सन- नियुक्ति पत्र पदान करते अधिकारीप्रतिनिधि, सुपौलभारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नयी दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा अधिनियम 2005 के तहत सुरक्षा गार्ड पद पर चयन के लिए जिला नियोजनालय परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय कैंपस सेलेक्शन शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 30 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया. इसमें कंपनी के भरती पदाधिकारी कुंदन […]

फोटो-13कैप्सन- नियुक्ति पत्र पदान करते अधिकारीप्रतिनिधि, सुपौलभारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नयी दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा अधिनियम 2005 के तहत सुरक्षा गार्ड पद पर चयन के लिए जिला नियोजनालय परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय कैंपस सेलेक्शन शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 30 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया. इसमें कंपनी के भरती पदाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा शैक्षणिक एवं शारीरिक योग्यता के आधार पर 17 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. श्री कुमार ने बताया कि सभी सफल उम्मीदवारों को एक माह का प्रशिक्षण रिजनल ट्रेनिंग सेंटर बगौरा में दिया जायेगा. ट्रेनिंग के उपरांत इन्हें देश के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में सुरक्षा गार्ड के कार्य हेतु ड्यूटी पर लगाया जायेगा. इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार, कुमार गौरव समेत नियोजन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >