तीन दिवसीय सेलेक्शन कैंप कल से

सुपौल. भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नयी दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा अधिनियम 2005 के तहत मान्यता प्राप्त संस्था एसआइएस द्वारा जिला मुख्यालय स्थित नियोजन कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय सेलेक्शन कैंप का आयोजन किया गया है. जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कैंप का आयोजन 08 से 10 जून तक किया जायेगा. […]

सुपौल. भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नयी दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा अधिनियम 2005 के तहत मान्यता प्राप्त संस्था एसआइएस द्वारा जिला मुख्यालय स्थित नियोजन कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय सेलेक्शन कैंप का आयोजन किया गया है. जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कैंप का आयोजन 08 से 10 जून तक किया जायेगा. जिसमें सुरक्षा गार्ड पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. एसएससीआइ के भरती पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि चयन के लिए अभ्यर्थियों का न्यूनतम दक्षता के तहत 10 वीं पास होना अनिवार्य है. कैंप सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित होगा. चयन के उपरांत अभ्यर्थियों को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र इरौंदा सीवान में एक माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिसके बाद युवकों को सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >