बाढ़ जागरूकता रथ को किया रवाना

फोटो-01कैप्सन- रथ को रवाना करते अधिकारी.त्रिवेणीगंज. बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रथ को अनुमंडल कार्यालय परिसर से अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार झा द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी डा मनोज कुमार झा ने बताया कि 01 से 07 जून तक बाढ़ सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा. इस दौरान रथ […]

फोटो-01कैप्सन- रथ को रवाना करते अधिकारी.त्रिवेणीगंज. बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रथ को अनुमंडल कार्यालय परिसर से अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार झा द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी डा मनोज कुमार झा ने बताया कि 01 से 07 जून तक बाढ़ सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा. इस दौरान रथ के माध्यम से आम लोगों को बाढ़ अवधि के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया जा रहा है. ताकि जान-माल की क्षति को कम किया जा सके. कहा कि कोसी इलाके में बाढ़ की आशंका बनी रहती है. ऐसे में यह सुझाव लोगों के लिए काफी कारगर साबित होगा. बताया कि जागरूकता रथ अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण करेगी. मौके पर कर्मियों को भी बाढ़ सुरक्षा की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर आपदा प्रबंधन विभाग के प्रशिक्षक टेक नारायण यादव, सुरेश प्रसाद सिंह, मनोरंजन सिंह, डमर सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >