छातापुर : प्रचंड गर्मी का दंश झेल रहे प्रखंड वासी अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान हैं. विभागीय लापरवाही के कारण छातापुर के उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. आलम यह है कि मुख्यालय स्थित पीएसएस में 23 घंटे बिजली उपलब्ध रहने के बावजूद उपभोक्ताओं को विद्युत सेवा उपलब्ध कराने में विभाग नाकाम साबित हो रहा है.
दरअसल छातापुर फीडर में पड़ने वाले मुख्य बाजार के अलावे रजवाड़ा, नरहैया एवं करहवाना गांव में तकरीबन दो हजार विद्युत उपभोक्ता हैं. इन उपभोक्ताओं के अनुपात में ट्रांसफॉर्मर की संख्या बहुत कम है. जिस कारण एक ही ट्रांसफॉर्मर से सैंकड़ों उपभोक्ताओं को विद्युत सेवा उपलब्ध कराया जा रहा है.अत्यधिक दबाव के कारण एक माह पूर्व लगाया गया ट्रांसफॉर्मर जवाब दे चुका है. और विभागीय अधिकारी नए ट्रांसफॉर्मर की जगह 63 केभीए का मरम्मति किया ट्रांसफॉर्मर लगा कर अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं.
जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय में पर्याप्त संख्या में ट्रांसफॉर्मरउपलब्ध है.लेकिन विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने की दिशा में रुचि नहीं लेते.जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है. कहते हैं अधिकारी इस बाबत पूछने पर सहायक अभियंता वीरपुर नवीन कुमार मंडल ने बताया कि उपभोक्ताओं के संख्या में बढ़ोतरी की जानकारी कनीय अभियंता द्वारा नहीं दी गयी है. 80 उपभोक्ताओं के लिउ 100 केभीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाना है. उन्होंने कहा कि जेई से बात कर पर्याप्त ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा.
