मतदाता सूची में सुधार नहीं होने से लोगों में आक्रोश

सुपौल. मतदाताओं द्वारा बार-बार आवेदन देने के बावजूद मतदाता सूची में सुधार नहीं होने से आक्रोश पनपने लगा है. लोगों का कहना है कि सुधार हेतु आवेदन के बाद बनाये गये मतदाता पहचान पत्र में पूर्व से भी अधिक गड़बड़ी की जा रही है. बीएलओ को हर बार नाम सुधार के लिए आवेदन दिया जाता […]

सुपौल. मतदाताओं द्वारा बार-बार आवेदन देने के बावजूद मतदाता सूची में सुधार नहीं होने से आक्रोश पनपने लगा है. लोगों का कहना है कि सुधार हेतु आवेदन के बाद बनाये गये मतदाता पहचान पत्र में पूर्व से भी अधिक गड़बड़ी की जा रही है. बीएलओ को हर बार नाम सुधार के लिए आवेदन दिया जाता है, लेकिन नतीजा सिफर है. लोगों का कहना है कि जिला निर्वाचन शाखा में जान-बूझ कर गड़बड़ी की जाती है. पहचान पत्र में पुरुष की जगह किसी महिला व महिला की जगह किसी पुरुष की तसवीर होती है. इसके अलावा नाम, उम्र, जाति व पता में भी गड़बड़ी की जाती है. पहचान पत्र अशुद्ध रहने के कारण लोगों के कई कार्य नहीं हो पाते हैं और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है. लोगों का दावा है कि लगभग 80 फीसदी मतदाता पहचान पत्र में गड़बड़ी है. इस बाबत डीडीसी हरिहर प्रसाद ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >