पैरा मेडिकल कर्मियों की हड़ताल शुरू

सुपौल. सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर जिले के पैरा मेडिकल कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार से शुरू हुुई. मौके पर पैरा मेडिकल सेवा संघ के जिलाध्यक्ष आशिष कुमार सिंह की अध्यक्षता में सदर अस्पताल परिसर में कर्मियों ने धरना दिया. इसके बाद मांग के समर्थन में कर्मियों ने अस्पताल उपाधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा. […]

सुपौल. सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर जिले के पैरा मेडिकल कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार से शुरू हुुई. मौके पर पैरा मेडिकल सेवा संघ के जिलाध्यक्ष आशिष कुमार सिंह की अध्यक्षता में सदर अस्पताल परिसर में कर्मियों ने धरना दिया. इसके बाद मांग के समर्थन में कर्मियों ने अस्पताल उपाधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा. अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि राज्य संघ के आह्वान पर हड़ताल की गयी है, जो मांग पूरी होने तक जारी रहेगी. मांगों के बाबत कई बार राज्य स्तर पर आंदोलन किये गये, लेकिन सरकार द्वारा अब तक केवल झूठा आश्वासन ही दिया गया. इस अवसर पर ठाकुर चंदन सिंह, मुकेश कुमार, पप्पू कुमार चौधरी, रत्नेश कुमार बैठा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >