डीलर व उसके गुरगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज

सरायगढ़. जनवितरण प्रणाली के अनाज की कालाबाजारी की शिकायत करने पहुंचे उपभोक्ताओं के साथ डीलर के गुरगों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत शाहपुर पृथ्वीपट्टी गांव निवासी उपभोक्ता पार्वती देवी ने थाने में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में डीलर राम विलास पोद्दार सहित सात लोगों पर गाली-गलौज करने के […]

सरायगढ़. जनवितरण प्रणाली के अनाज की कालाबाजारी की शिकायत करने पहुंचे उपभोक्ताओं के साथ डीलर के गुरगों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत शाहपुर पृथ्वीपट्टी गांव निवासी उपभोक्ता पार्वती देवी ने थाने में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में डीलर राम विलास पोद्दार सहित सात लोगों पर गाली-गलौज करने के साथ ही छीनाझपटी करने का आरोप लगाया है. थाना क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के डीलर श्री पोद्दार द्वारा सोमवार की सुबह ट्रैक्टर संख्या बीआर 50जी/1989 पर कालाबाजारी का 23 बोरा गेहूं सिमराही ले जाया जा रहा था. इसकी सूचना ग्रामीण राम प्रसाद राय द्वारा राघोपुर पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस ने अनाज लदा ट्रैक्टर जब्त कर लिया. मामले की सूचना अनुमंडल पदाधिकारी को दी गयी. जांच के लिए पहुंचे एमओ के समक्ष ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी दी. इसी क्रम में डीलर व उसके परिजन उग्र हो गये और शिकायतकर्ताओं के साथ मारपीट की. थानाध्यक्ष एसके मिश्रा ने बताया कि सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. छानबीन चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >