चार बच्चों की मां तीन बच्चों के पिता के संग फरार

छातापुर. भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत से तीन बच्चों का पिता व चार बच्चों की मां का प्रेम प्रसंग में फरार होने का मामला सामने आया है. इस बाबत पीडि़त पति ने पुलिस को सूचना देकर शादीशुदा पुरुष द्वारा उसकी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है. दिये आवेदन में उन्होंने राज […]

छातापुर. भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत से तीन बच्चों का पिता व चार बच्चों की मां का प्रेम प्रसंग में फरार होने का मामला सामने आया है. इस बाबत पीडि़त पति ने पुलिस को सूचना देकर शादीशुदा पुरुष द्वारा उसकी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है. दिये आवेदन में उन्होंने राज कुमार मुखिया पर पत्नी को बहला -फुसला कर ले जाने की बात कही है. साथ ही करीब एक लाख रुपये के नकद व जेवरात उड़ा ले जाने का आरोप भी लगाया है. कहा कि 24 जून को दोनों के फरार होने के बाद उनकी काफी खोजबीन की गयी. बाद में पुलिस को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगायी. सूत्रों के अनुसार दोनों ने पंजाब के लुधियाना स्थित मछुवाड़ा जाकर शादी रचा ली है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >