ससुराल में महिला को जलाया, मौत

सुपौल: सदर प्रखंड के खरैल टोला में रविवार की शाम एक महिला को जला कर मार डालने का मामला सामने आया है. महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.वही मायके […]

सुपौल: सदर प्रखंड के खरैल टोला में रविवार की शाम एक महिला को जला कर मार डालने का मामला सामने आया है. महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.वही मायके पक्ष के बयान के आधार पुलिस ने थाना कांड संख्या 253/15 दर्ज कर महिला के सास रेणु देवी व ससुर रघुनाथ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है.जबकि पति पवन ठाकुर फरार बताया जाता है.
जानकारी के अनुसार पिपरा प्रखंड के रतौली पंचायत अंतर्गत ललमैनियां निवासी स्व रवी सुतिहार की पुत्री सुशीला देवी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व खरैल निवासी रघुनाथ ठाकुर के पुत्र पवन ठाकुर से हुई थी.

शादी के कुछ महीनों के उपरांत ही पति-पत्नी के बीच अक्सर अनबन होती रहती थी. इस बाबत न्यायालय में दोनों पक्षों के बीच वाद भी चल रहा था. मृतका की बड़ी बहन सुलेखा देवी ने बताया कि सुशीला को ससुराल वालों द्वारा अक्सर प्रताड़ित किया जाता था. उन्होंने मृतका के पति पर अन्य महिला से अवैध संबंध का भी आरोप लगाया. बताया कि घटना के बाद पवन अपने 10 माह के पुत्र के साथ फरार है. सदर थानाध्यक्ष राजकिशोर बैठा ने बताया कि पोस्टमार्टम करा कर शव मायके पक्ष को सौंप दिया गया है. उनके बयान के आधार पर कांड दर्ज कर मृतका के सास व ससुर की की गिरफ्तारी की गयी है. आरोपी पति की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >