अनुमंडल मुख्यालय में कोषागार की स्थापना

फोटो-07कैप्सन- उद्घाटन करते डीएम व अन्य प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंजअनुमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को कोषागार का शुभारंभ जिला पदाधिकारी लक्ष्मी प्रसाद चौहान द्वारा फीता काट कर किया गया. डीएम श्री चौहान ने मौके पर कोषागार के कक्षों का भी निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोषागार के शुभारंभ से अनुमंडल क्षेत्र के त्रिवेणीगंज एवं […]

फोटो-07कैप्सन- उद्घाटन करते डीएम व अन्य प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंजअनुमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को कोषागार का शुभारंभ जिला पदाधिकारी लक्ष्मी प्रसाद चौहान द्वारा फीता काट कर किया गया. डीएम श्री चौहान ने मौके पर कोषागार के कक्षों का भी निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोषागार के शुभारंभ से अनुमंडल क्षेत्र के त्रिवेणीगंज एवं छातापुर के विभागीय बिल विपत्र एवं चलान जमा एवं निकासी की सुविधा लोगों को मिलेगी. कहा कि त्रिवेणीगंज मे ं17 विभाग एवं छातापुर के 15 विभागों के संबंधित बिल विपत्र एवं चलान का जमा एवं निकासी कार्य सुलभ होगा. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी डा मनोज कुमार झा, प्रखंड प्रमुख पार्वती देवी, उप प्रमुख निलांबर कुमार निराला, भूमि उप सुधार समाहर्ता प्रभातचंद्र, वरीय कोषागार पदाधिकारी किशोर कुमार कामत, प्रदीप कुमार, संजुला कुमारी, बलराम दास, सुनील गुप्ता, राजीव कुमार पाठक, चंदन कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >