विद्युत चपेट में आने से तीन भैंस की मौत

राघोपुर. करजाइन बाजार में बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से तीन भैंसा की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार रविवार की देर शाम करजाइन -जगदीशपुर पथ पर विद्युत प्रवाहित तार की चपेट मे आने से मो अयुब, मो सइद व मो जसीर के भैंसा की मौत हो गयी. तीनों भैंसा की कीमत करीब 15 […]

राघोपुर. करजाइन बाजार में बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से तीन भैंसा की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार रविवार की देर शाम करजाइन -जगदीशपुर पथ पर विद्युत प्रवाहित तार की चपेट मे आने से मो अयुब, मो सइद व मो जसीर के भैंसा की मौत हो गयी. तीनों भैंसा की कीमत करीब 15 हजार बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि भैंसा को चऱा कर मालिक घर वापस जा रहे थे. तभी पुल के पास गिरे तार की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी. घटना में मालिक बाल -बाल बचे. स्थानीय लोगों द्वारा विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली कटवाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >