चंद्र किशोर बने चौकीदार संघ के अध्यक्ष

फोटो-09कैप्सन- नये अध्यक्ष व सचिव को सम्मानित करते चौकीदार सिमराही. संगठन विस्तार को लेकर राघोपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कार्यरत चौकीदारों की बैठक रविवार को थाना परिसर में आयोजित की गयी. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से चंद्र किशोर यादव को राघोपुर थाना क्षेत्र चौकीदार संघ का अध्यक्ष चुना गया. जबकि सचिव पद पर कपिल […]

फोटो-09कैप्सन- नये अध्यक्ष व सचिव को सम्मानित करते चौकीदार सिमराही. संगठन विस्तार को लेकर राघोपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कार्यरत चौकीदारों की बैठक रविवार को थाना परिसर में आयोजित की गयी. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से चंद्र किशोर यादव को राघोपुर थाना क्षेत्र चौकीदार संघ का अध्यक्ष चुना गया. जबकि सचिव पद पर कपिल देव पासवान चुने गये. चुनाव के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को फुल-माला देकर सम्मानित किया गया. कोषाध्यक्ष मो इस्माइल ने बताया कि संगठन की मजबूती हेतु संघ का गठन किया गया है. इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मोती पासवान, राम कुमार, दिनेश पासवान, रामदेव सादा, पवन सादा सहित दर्जनों चौकीदार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >