सात को मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप

फोटो-03कैप्सन- बैठक में उपस्थित अधिकारी पिपरा. विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय में हुई. अध्यक्षता कर रही डीसीएलआर रोजी कुमारी ने बीएलओ को तैयारी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया. साथ ही कार्य योजना को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया. बीडीओ सह […]

फोटो-03कैप्सन- बैठक में उपस्थित अधिकारी पिपरा. विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय में हुई. अध्यक्षता कर रही डीसीएलआर रोजी कुमारी ने बीएलओ को तैयारी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया. साथ ही कार्य योजना को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया. बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ज्योति गामी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सात जून को विशेष कैंप लगाया जायेगा. सभी बीएलओ को कैंप के दौरान मतदान केंद्रों पर निश्चित तौर पर उपस्थित रहना है. शिविर के दौरान बीएलओ मतदाताओं से आधार कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर, इमेल आइडी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं प्रपत्र 06, 07 एवं 08 प्राप्त करेंगे. बैठक में सांख्यिकी पदाधिकारी शशि भूषण मंडल, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र साफी, बीइओ देव नाथ चौधरी, हरेराम प्रसाद, भूप लाल मंडल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >