फोटो-01कैप्सन- बैठक में उपस्थित बीएलओ.प्रतिनिधि,सुपौलमतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई. इसमें सुपौल के 159 व पिपरा विधानसभा क्षेत्र के 37 मतदान केंद्रों के बीएलओ शामिल हुए. बैठक में सात जून को मतदान केंद्रों पर लगने वाले विशेष कैंप की सफलता पर चर्चा की गयी. एसडीओ ने कैंप में मतदाता सूची को मतदाताओं के मोबाइल नंबर, आधार कार्ड व ई-मेल आइडी से जोड़ने के बाबत आवश्यक निर्देश दिये. जबकि विस्तृत प्रशिक्षण बीडीओ आर्य गौतम द्वारा दिया गया. एसडीओ ने बीएलओ को कैंप में ससमय शामिल होने का निर्देश दिया. साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया. बीएलओ ने बताया कि तीन वर्षों का मानदेय लंबित है, लिहाजा कार्य करना मुश्किल हो रहा है. बीडीओ ने बताया कि इस बाबत जिला प्रशासन को सूचित किया गया है, आवंटन प्राप्त होते ही भुगतान कर दिया जायेगा. इस अवसर पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शैलेश चंद्र मिश्र सहित प्रखंड कर्मी व बीएओ मौजूद थे.
बीएलओ की बैठक में फिर उठा मानदेय का मुद्दा
फोटो-01कैप्सन- बैठक में उपस्थित बीएलओ.प्रतिनिधि,सुपौलमतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई. इसमें सुपौल के 159 व पिपरा विधानसभा क्षेत्र के 37 मतदान केंद्रों के बीएलओ शामिल हुए. बैठक में सात जून को मतदान केंद्रों पर […]
