वज्रपात से चार मवेशियों की मौत

छातापुर. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की मध्य रात हुई बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत हो गयी. इसमें करहवाना गांव के विजेंद्र यादव के दो बैल तथा महम्मदगंज के चंद्रकांत मंडल की एक गाय व एक बकरी की मौत हो गयी. सीओ लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया […]

छातापुर. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की मध्य रात हुई बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत हो गयी. इसमें करहवाना गांव के विजेंद्र यादव के दो बैल तथा महम्मदगंज के चंद्रकांत मंडल की एक गाय व एक बकरी की मौत हो गयी. सीओ लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. जांचोपरांत पशुपालकों को सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जायेगी. मालूम हो कि शुक्रवार की अर्ध रात्रि में हुई मूसलधार बारिश से बाजार स्थित मुख्य सड़क पर जलजमाव हो गया, वहीं घरों में भी पानी प्रवेश कर गया. नाला निर्माण नहीं किये जाने के कारण सड़क पर पानी जमा होते ही बाजार वासियों के घरों व दुकानों में पानी प्रवेश कर जाता है. राज कुमार भगत, लड्डू पोद्दार, सुधीर गायम, शमशुल हौदा, संतोष साह, विजय भगत, प्रकाश चंद जैन, हीरा लाल जैन, मणिलाल बाफना आदि ने समस्या के निदान हेतु सड़क किनारे नाला निर्माण की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >