बीएलओ की बैठक में फिर उठा मानदेय का मुद्दा

फोटो-14कैप्सन- बैठक में उपस्थित बीएलओप्रतिनिधि,सुपौलमतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई. इसमें सुपौल के 159 व पिपरा विधानसभा क्षेत्र के 37 मतदान केंद्रों के बीएलओ शामिल हुए. बैठक में 07 जून को मतदान केंद्रों पर […]

फोटो-14कैप्सन- बैठक में उपस्थित बीएलओप्रतिनिधि,सुपौलमतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई. इसमें सुपौल के 159 व पिपरा विधानसभा क्षेत्र के 37 मतदान केंद्रों के बीएलओ शामिल हुए. बैठक में 07 जून को मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले विशेष कैंप की सफलता पर चर्चा की गयी. एसडीओ श्री सिन्हा ने कैंप में मतदाता सूची को मतदाताओं के मोबाइल नंबर, आधार कार्ड व ई-मेल आइडी से जोड़ने के बाबत आवश्यक निर्देश दिये. प्रशिक्षण बीडीओ आर्य गौतम ने दिया. एसडीओ श्री सिन्हा ने बीएलओ को कैंप में ससमय शामिल होने का निर्देश दिया. साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कैंप की सफलता हेतु बीएलओ को प्रचार-प्रसार का आदेश दिया तथा इसके राजनीतिक दलों के बीएलए से भी सहयोग लेने का आह्वान किया गया. इस दौरान बीएलओ द्वारा एक बार फिर मानदेय भुगतान का मुद्दा उठाया गया. बीएलओ ने बताया कि तीन वर्षों का मानदेय लंबित है, लिहाजा कार्य करना मुश्किल हो रहा है. बीडीओ श्री गौतम ने बताया कि इस बाबत जिला प्रशासन को सूचित किया गया है, आवंटन प्राप्त होते ही भुगतान कर दिया जायेगा. इस अवसर पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शैलेश चंद्र मिश्र सहित प्रखंड कर्मी व बीएओ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >