खस्ता हाल है एनएच 106, दुर्घटनाओं में वृद्धि

फोटो-02,03कैप्सन- सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर व मारुती गाड़ी राघोपुर. एनएच 106 के खस्ताहाल रहने के कारण आये दिन उक्त सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. प्रखंड के मंशापुर से वीरपुर के बीच सड़क की चौड़ाई काफी कम है. सड़क के किनारे फ्लेंक का निर्माण भी नहीं कराया गया है. इस कारण साइड […]

फोटो-02,03कैप्सन- सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर व मारुती गाड़ी राघोपुर. एनएच 106 के खस्ताहाल रहने के कारण आये दिन उक्त सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. प्रखंड के मंशापुर से वीरपुर के बीच सड़क की चौड़ाई काफी कम है. सड़क के किनारे फ्लेंक का निर्माण भी नहीं कराया गया है. इस कारण साइड लेने में वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. प्राय: साइड लेने के क्रम में वाहन पलट जाते हैं. सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गयी है. इसमें बारिश का पानी जमा हो जाने पर चालकों की परेशानी और भी बढ़ जाती है. एनएच 106 पर मोतीपुर के समीप एक मारुति कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोग घायल हो गये. घटना सोमवार की रात हुई. इससे पूर्व सोमवार के दिन में डुमरी के समीप एनएच-106 पर साइड लेने के दौरान ईंट से लदा एक ट्रैक्टर पलट गया. घटना में चालक व मजदूर बाल-बाल बचे. स्थानीय लोगों ने बारिश से पूर्व सड़क की मरम्मत व फ्लेंक निर्माण कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >