सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

किसनपुर. सड़क पर व्याप्त अतिक्रमण के विरोध में मोमीन टोला के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को अंचल कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि इदगाह एवं कब्रिस्तान तक जाने वाली सड़क पर मो आरिफ, मो जमीद, मो मुस्तकीम, मो उसमान व अन्य कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा जमा लिया गया है. जिसके कारण पीरगंज, […]

किसनपुर. सड़क पर व्याप्त अतिक्रमण के विरोध में मोमीन टोला के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को अंचल कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि इदगाह एवं कब्रिस्तान तक जाने वाली सड़क पर मो आरिफ, मो जमीद, मो मुस्तकीम, मो उसमान व अन्य कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा जमा लिया गया है. जिसके कारण पीरगंज, मोमीन टोला, ठाढ़ी धत्ता आदि गांवों के लोगों को आने -जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है. अंचलाधिकारी अमित कुमार लाल द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिये जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए. सीओ श्री लाल ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को इस बाबत तत्काल जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया. वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो ग्रामीण पुन: आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इस अवसर पर मो रिजवान, मो मुदीन, मो करीम, सलीम, समद, आजाद, दिलसाद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >