तेरापंथी सभा के अध्यक्ष का चुनाव 31 को

सुपौल. श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष का चुनाव 31 को तेरापंथ भवन में होगा. चुनाव कार्य के संयोजक उमेद कुमार जैन ने बताया कि नामांकन गुरुवार तथा नाम वापसी शुक्रवार शाम 05:00 बजे तक होगा. शुक्रवार को ही उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जायेगी. मतदान रविवार को शाम 08:00 बजे तक होगा. […]

सुपौल. श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष का चुनाव 31 को तेरापंथ भवन में होगा. चुनाव कार्य के संयोजक उमेद कुमार जैन ने बताया कि नामांकन गुरुवार तथा नाम वापसी शुक्रवार शाम 05:00 बजे तक होगा. शुक्रवार को ही उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जायेगी. मतदान रविवार को शाम 08:00 बजे तक होगा. इसके उपरांत रविवार को ही चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे. किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल नहीं करने की स्थिति में रविवार को तेरापंथ भवन में ही आमसभा आयोजित कर अध्यक्ष पद हेतु योग्य व्यक्ति का चुनाव किया जायेगा. निर्वाचित अथवा मनोनीत अध्यक्ष एक सप्ताह में अपने कार्यसमिति की घोषणा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >