बेगुनाह को अभियुक्त बनाने की शिकायत

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी मनोज कामत ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सदर थाना कांड संख्या 152/14 में बेगुनाह लोगों को अभियुक्त बनाने की शिकायत करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है. आवेदन में कहा गया है कि 29 मार्च को जब वे पंजाब मजदूरी के लिए गये […]

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी मनोज कामत ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सदर थाना कांड संख्या 152/14 में बेगुनाह लोगों को अभियुक्त बनाने की शिकायत करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है. आवेदन में कहा गया है कि 29 मार्च को जब वे पंजाब मजदूरी के लिए गये थे तो पड़ोस के मुकेश कामत व अन्य लोगों ने जहर खिला कर उसकी पत्नी की हत्या कर दी. मुकदमा में उनके पिताजी और भावज को अभियुक्त बना दिया गया. जबकि सच्चाई यह है कि मुकेश कामत का उनकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था. उनके बच्चे इस संबंध के प्रत्यक्षदर्शी थे. इसलिए जहर देकर उसकी हत्या कर दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >